Aayudh

Categories

MP Weather Update: MP में कड़ाके की सर्दी का कहर, भोपाल में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनें लेट

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। तेज सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

स्कूलों में छुट्टी

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इंदौर, रायसेन-नर्मदापुरम, ग्वालियर और मऊगंज में बुधवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं भोपाल, धार, सीहोर, अनूपपुर, बड़वानी, मुरैना और खरगोन में स्कूल सुबह 9 बजे के बाद खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

कोहरे का सबसे ज्यादा असर

ग्वालियर-चंबल अंचल में कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखा गया। दतिया, ग्वालियर, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, रीवा, जबलपुर, कटनी, सतना और शहडोल समेत कई जिलों में भी घना कोहरा छाया रहा।

READ MORE: रोजगार की लड़ाई शिक्षकों को सड़कों पर लाई; भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग तेज

तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

राजधानी भोपाल में जनवरी की सर्दी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 2 डिग्री रहा। उमरिया, शाजापुर, सीहोर और रीवा भी बेहद ठंडे रहे।

ट्रेनें लेट, जनजीवन प्रभावित

घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें 5 से 6 घंटे देरी से पहुंची। मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

आगे भी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।

READ MORE: नए साल की पहली कैबिनेट बैठक: सिंचाई व सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, मंत्रियों को मिले टैबलेट, ई-कैबिनेट की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *