Aayudh

Categories

Sonia Gandhi Health Update: फिर बिगड़ी सोनिया की तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती; प्रदूषण का सेहत पर असर

Sonia Gandhi Health Update

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस पार्टी की वरिष्ट नेत्री सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें दिल्ली की सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सोमवार रात उन्हें अस्पताल में लया गया था।

चेस्ट स्पेशलिस्ट की निगरानी में है सोनिया

पिछले कुछ समय से कांग्रेस नेत्री स्वास्थ संबंधित परेशानियों से जूझ रही है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को चेस्ट स्पेशलिस्ट की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सोनिया कई सालों से खासी की समस्या से परेशान है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है। 

READ MORE: मोदी और शाह के खिलाफ JNU में नारेबाजी; छात्रों ने उमर-शरजील के समर्थन में किया प्रदर्शन; वीडियो वायरल

दिल्ली के प्रदूषण का सेहत पर असर

दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण कई लोगो को सांस और खासी जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर बुजुर्गों की सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 79 साल की सोनिया गांधी को भी इसी वजह से चेकअप के लिए भर्ती है। 

पिछले साल भी बिगड़ी थी तबीयत

साल 2025 में भी पेट संबंधित परेशानी के चलते सोनिया को दिल्ली में भर्ती कराया गया था। वो 3 से 4 दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रही थी। 

READ MORE: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हत्याओं का सिलसिला जारी; 18 दिन में 6 हिंदू की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *