Aayudh

Categories

MP Tourism: इस साल भगवामय होगा मध्यप्रदेश, धार्मिक कॉरिडोर्स से बनेगा पर्यटन का केंद्र 

MP Tourism

MP Tourism: इस साल मध्यप्रदेश धार्मिक गतिविधियों और पर्यटन के मामले में पूरी तरह बदलने वाला है। बता दें कि राज्य सरकार ने बड़े धार्मिक महत्व के प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया है, जिससे मध्यप्रदेश धार्मिक कॉरिडोर्स के जरिए पूरे देश के लिए एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र बन सके।

मोहन सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक मां नर्मदा परिक्रमा पथ का विस्तार किया जाए। इसके तहत अनूपपुर में मां नर्मदा लोक का निर्माण होगा और नर्मदा के किनारे 12 अन्य स्थानों पर बड़े धार्मिक प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रहेगा। इसके अलावा, राज्य के हर नगरीय निकाय में गीता भवन बनाए जाएंगे, जहां भक्त श्री कृष्ण पाथेय से जुड़ सकेंगे।

READ MORE: मोदी और शाह के खिलाफ JNU में नारेबाजी; छात्रों ने उमर-शरजील के समर्थन में किया प्रदर्शन; वीडियो वायरल

भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन, श्री कृष्ण एवं सुदामा का मैत्री स्थल स्वर्णगिरी पर्वत के पास ग्राम नारायणा, धार जिले का अमझेरा और रजोभूमि बदनावर, तथा इंदौर के पास जानापाव जैसे महत्वपूर्ण स्थल तीर्थ के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा ओंकारेश्वर में ममलेश्वर लोक, मंदसौर में पशुपति नाथ लोक, उज्जैन में कृष्ण सुदामा और शनि लोक, खरगोन में नवग्रह लोक, देवास में देवी लोक और धार में धारनाथ लोक का निर्माण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश अब धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से देश का एक नया केंद्र बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

READ MORE: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हत्याओं का सिलसिला जारी; 18 दिन में 6 हिंदू की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *