Aayudh

Categories

MP Weather Today: MP में सीजन का सबसे घना कोहरा; 20 मीटर विजिबिलिटी, स्कूल बंद, ठंड से जनजीवन बेहाल

MP Weather Today

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में इस समय घने कोहरे और ठंड का असर दिख रहा है। भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है। रविवार को भोपाल में इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा, जहां विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई। सोमवार को भी कोहरा बरकरार है, जिससे सड़कें धुंध में गुम हो गई और यातायात धीमा हो गया।

ठंडी और शीतलहर का अलर्ट

ग्वालियर, राजगढ़, दतिया, छतरपुर और उमरिया जैसे जिलों में शीतलहर का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की चेतावनी दी है। इन इलाकों में ठंड और सर्दी में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

READ MORE: 16 मौतों के बाद इंदौर में सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने; भागीरथपुर में जमकर हंगामा

स्कूलों में छुट्टी

कोहरे और ठंड के कारण 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मंदसौर, और विदिशा जैसे जिलों में छुट्टियां दी गई हैं। वहीं, भोपाल और धार में बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों का समय बदला गया है। अब इन जिलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद खुलेंगे।

रेल और हवाई यातायात पर असर

कोहरे का असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि भोपाल एयरपोर्ट पर भी उड़ानें 1 घंटे तक देरी से चल रही हैं।

READ MORE: RSS शताब्दी वर्ष: भारत का युवा जाग चुका है, देश को समर्थ बनाना चाहता है – डॉ. मोहन भागवत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *