Aayudh

Categories

16 मौतों के बाद इंदौर में सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने; भागीरथपुर में जमकर हंगामा

Indore Polluted Water Case

Highlight

  • इंदौर में दूषित पानी से 16 मौतें; बच्चों और बुजुर्गो सहित प्रभावित।
  • कांग्रेस जांच कमेटी ने भागीरथपुरा दौरा किया, मंत्री विजयवर्गीय पर इस्तीफे की मांग।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया; इलाके में धक्का-मुक्की और तनावपूर्ण माहौल।

Indore Polluted Water Case: इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इस घटना के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और लोगों में नाराजगी बढ़ी है।

कांग्रेस का दौरा

शुक्रवार को कांग्रेस की जांच कमेटी प्रभावित क्षेत्र भागीरथपुरा पहुंची। कमेटी में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई विधायक और नेता शामिल थे। नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह जनहित का मुद्दा है और सरकार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला

भाजपा ने किया कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस के पहुंचने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। उन्होंने नारेबाजी की और कांग्रेस नेताओं का विरोध किया। कुछ महिलाओं ने चूड़ियां फेंकी और काले झंडे दिखाए। हालात तनावपूर्ण हो गए, लेकिन पुलिस ने धक्का-मुक्की को संभाल लिया।

भाजपा का कहना है कि कांग्रेस मौतों पर राजनीति कर रही है। सरकार पहले से राहत और इलाज की व्यवस्था कर रही है। स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है और प्रभावितों को मदद दी जा रही है।

कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग

सज्जन सिंह वर्मा ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन नहीं चल पा रहा है तो मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस ने ऐलान किया कि 11 जनवरी तक अगर कैलाश विजयवर्गी इस्तीफा नहीं देते है तो 11 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस व्यापक प्रदर्शन करेगी।

आगे की राह

यह मामला इंदौर की राजनीति को और गरमा सकता है। सबसे जरूरी है कि पीड़ितों को समय पर इलाज और साफ पानी मिले, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

READ MORE: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव: ट्रम्प बोले वेनेजुएला के राष्ट्रपति हमारी गिरफ्त में; बीती रात की थी एयरस्ट्राइक  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *