Aayudh

Categories

RSS शताब्दी वर्ष: भारत का युवा जाग चुका है, देश को समर्थ बनाना चाहता है – डॉ. मोहन भागवत

मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर है। प्रवास के पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने मध्यभारत प्रांत के 16 जिलों से आए युवाओं को संबोधित किया।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

डॉ. भागवत ने कहा कि संघ अपने जन्म से ही भारत को परम वैभव तक ले जाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है। कोई भी देश पूरे समाज के योगदान से आगे बढ़ता है। आज भारत का युवा जाग गया है और देश को समर्थ बनाना चाहता है। उन्होंने युवाओं से संघ की शाखा या समाज उपयोगी कार्यो से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भाग लेने का आह्वान किया।

READ MORE: मध्यप्रदेश में मौसम का कहर; 20 मीटर विजिबिलिटी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

गुण, त्याग और भयमुक्त जीवन पर जोर

सरसंघचालक ने कहा कि देश के लिए कार्य करने के लिए अहंकार और स्वार्थ छोड़ना जरूरी है। संघ की पद्धति अच्छी आदतें और देशभक्ति विकसित करती है। शाखा व्यक्ति निर्माण की अनोखी जगह है, जहां कोई बंधन नहीं है। उन्होंने युवाओं से भयमुक्त होकर जीने और स्वयं से पहले देश को रखने की बात कही।

युवाओं के सवालों के जवाब

कार्यक्रम में युवाओं ने करियर, सुरक्षा और एआई जैसे विषयों पर सवाल पूछे। डॉ. भागवत ने कहा कि जीवन में जोखिम लेना जरूरी है और वही करियर बेहतर है जिसमें व्यक्ति उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। एआई पर उन्होंने कहा कि तकनीक को नियंत्रित करना चाहिए और उसका उपयोग देशहित में होना चाहिए।

READ MORE: उत्तर भारत में ठंड का कहर, कोहरा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें; जाने मौसम का हाल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *