Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी राज्यों में साफ दिख रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और ओडिशा में अगले 4–5 दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरुआत से ही सर्दी तेज है। 3 जनवरी को आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाया है। कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा। हवाएं करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी।
उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड बढ़ी
उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय कोहरे का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 9 जनवरी के बीच शीतलहर चल सकती है। तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 4 और 5 जनवरी को कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतें; CM ने अधिकारियों पर कसा शिकंजा
हिमाचल में बर्फबारी का असर
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कुल्लू-मनाली में ब्लैक आइस जमने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। सुरक्षा कारणों से रोहतांग में वाहनों की ऐंट्री बंद कर दी गई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
READ MORE: मध्यप्रदेश में मौसम का कहर; 20 मीटर विजिबिलिटी, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी