Aayudh

Categories

नगर निगम कर रहा लोगों की जान से खिलवाड़; इंदौर हादसे से नहीं लिया सबक, ड्राइवर ले रहे पानी के सैंपल

Bhopal Polluted Water

Bhopal Polluted Water: भोपाल में नगर निगम की लापरवाही अब गंभीर रूप ले चुकी है। शहर में पीने के पानी की गुणवत्ता पर से लोगो का भरोसा उठता जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नगर निगम के ड्राइवर ही पानी के सैंपल लेने लगे हैं, जबकि इसके लिए प्रशिक्षित केमिस्ट और लैब स्टाफ की जरूरत होती है।

गंदे पानी की लगातार शिकायतें

भोपाल के कई इलाके जैसे करोंद, रोशनपुरा, ईदगाह हिल्स और नीलबड़ में लोग बदबूदार और मटमैले पानी के जखीरे से जूझ रहे हैं। कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन पर हर महीने 10 से अधिक शिकायतें दर्ज होती हैं।

READ MORE: पेयजल में मिले गटर और मल-मूत्र के बैक्टीरिया, 14 की मौत, 200 से ज्यादा भर्ती

पाइपलाइन को लेकर लापरवाही

कई इलाकों में पीने के पानी की पाइपलाइन नालियों और नालों के पास से गुजरती है। करीब 80% ओवरहेड और संपवेल टैंक 6 महीने से 1 साल तक साफ नहीं किए गए हैं। इसका गंदा पानी सीधे लोगों के घरों तक पहुच रहा है।

प्रशासनिक कार्यवाही

महापौर मालती राय ने इंजीनियरों की टीमें संदिग्ध लाइनों की जांच के लिए भेजी हैं। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। मुद्दा अब केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और राजनीतिक भी बन चुका है।

भोपाल में यह स्थिति साफ संकेत देती है कि अगर नगर निगम ने जल्द सुधार नहीं किया, तो इंदौर जैसी त्रासदी होने का खतरा बढ़ सकता है।

READ MORE: भोपाल में दो दिन रहेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, चार कार्यक्रमों में करेंगे संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *