Aayudh

Categories

New Year Celebration: न्यू ईयर जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा; 1500 जवान की तैनाती, 75 जगहों पर होगी चैकिंग

New Year Celebration

Highlights

  • न्यू ईयर 2026 पर भोपाल पुलिस अलर्ट, 1500 अतिरिक्त जवान तैनात।
  • शहर में 75 चैकिंग पॉइंट, ड्रंक ड्राइव पर सख्ती।
  • रेलवे स्टेशन, होटल और फार्म हाउस पर निगरानी, डॉग स्क्वॉड और CCTV से सुरक्षा।

New Year Celebration: न्यू ईयर 2026 के जश्न को लेकर भोपाल पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1500 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सड़कों से लेकर बाजार, होटल और पार्टी स्थलों तक पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

75 जगहों पर चेकिंग पॉइंट

भोपाल पुलिस ने शहर में 75 स्थानों पर चैकिंग पॉइंट बनाए हैं। वहीं, यातायात पुलिस ने 50 अलग-अलग जगहों पर वाहन जांच शुरू की है। प्रमुख चौराहों, मॉल, रेस्टोरेंट और क्लबों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर सख्त सुरक्षा

रेलवे स्टेशन और उसके आसपास डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। रेलवे पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

READ MORE: MP में रिकॉर्ड तोड़ ठंड: शहडोल में 1.7 डिग्री तापमान, विजिबिलिटी 20 मीटर; सड़क पर बढ़ा खतरा

ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती

नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जा रही है। ओवर स्पीड, बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वालों पर चालान और कार्रवाई की जा रही है।

फार्म हाउस और होटलों पर नजर

शहर के आउटर इलाकों में बने फार्म हाउस और होटलों पर भी पुलिस की विशेष टीमें तैनात हैं। ड्रग्स सप्लाई रोकने के लिए अलग से अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए साल का जश्न जिम्मेदारी के साथ मनाएं। नशे में वाहन न चलाएं और जरूरत पड़ने पर कैब या सोबर ड्राइवर का इस्तेमाल करें। नियमों का पालन कर सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का स्वागत करें।

READ MORE: कर्जदार मध्यप्रदेश की सरकार! 2025-26 में  लिया 53100 करोड़ का लोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *