Aayudh

Categories

Indore Contaminated Water: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से सैकड़ों बीमार, तीन की मौत; मंत्री विजयवर्गीय ने की पुष्टी

Indore Contaminated Water

Highlights

  • इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 3 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग बीमार।
  • पिछले एक हफ्ते में लगभग 150 लोगों ने उल्टी-दस्त की शिकायत की; मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती।
  • सरकार ने सभी मरीजों का मुफ्त इलाज कराने और पहले जमा पैसे रिफंड करने का ऐलान किया।

Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से स्थानीय लोगो की हालात गंभीर हो गई हैं। इतना ही नहीं बल्कि अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। सभी मरीज अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

मृतकों की जानकारी

मंगलवार सुबह वर्मा हॉस्पिटल में 75 वर्षीय नंदलाल पाल की मौत हुई। डॉक्टरों ने कारण कार्डियक अरेस्ट बताया, लेकिन परिजन का कहना है कि पानी पीने के बाद हालत बिगड़ी। इसके अलावा दो महिलाओं की भी मौत हुई।

READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बीमारियों का सिलसिला

पिछले एक हफ्ते में लगभग 150 लोगों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की। वर्मा हॉस्पिटल में मंगलवार को 5 नए मरीज भर्ती हुए, जबकि 2 मरीज डिस्चार्ज हुए। फिलहाल यहां 20 मरीज हैं, बाकी त्रिवेणी और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का इलाज सरकार करेगी और पहले जमा पैसे रिफंड होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।

दूषित पानी की आशंका

शुरुआती जांच में वार्ड के आसपास चल रही खुदाई या पानी की टंकी दूषित होने की संभावना जताई जा रही है। नर्मदा का पानी सप्लाई होता है, लेकिन लाइन में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

READ MORE: इंदौर कोर्ट में बोले जीतू पटवारी- मैं खुद वनवास भोग रहा हूं, भाजपा का पलटवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *