Aayudh

Categories

Battle of Galwan: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर आया चीन का रिएक्शन; ट्रेलर देख जताई नाराजगी

Battle of Galwan

Battle of Galwan: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चीन में नाराजगी देखने को मिल रही है। फिल्म का टीजर 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था। इसके बाद चीनी मीडिया और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई।

ग्लोबल टाइम्स की प्रतिक्रिया

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने फिल्म पर एक लेख प्रकाशित किया। अखबार ने लिखा कि यह फिल्म भारत-चीन सीमा विवाद के तथ्यों को बदल नहीं सकती। अखबार के अनुसार, जब दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हो रहा है, ऐसे समय में इस फिल्म का रिलीज होना सही नहीं है।

फिल्म पर गंभीर आरोप

चीनी सैन्य विशेषज्ञ सोंग झोंगपिंग ने आरोप लगाया कि फिल्म भारतीय नजरिया दिखाकर चीन विरोधी भावना को बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों का इस्तेमाल भारत में राष्ट्रवादी भावना बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन फिल्में इतिहास नहीं बदल सकती।

चीनी सोशल मीडिया पर सलमान खान के हेयरस्टाइल, ड्रेस और कुछ सीन की भी आलोचना हुई है। कुछ यूजर्स ने टीजर को हकीकत से दूर बताया, तो कुछ ने इसकी तुलना हॉलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स से कर दी।

यह नाराजगी इसलिए भी अहम है क्योंकि चीन में सलमान खान की अच्छी फैन फॉलोइंग रही है। ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद उन्हें वहां काफी लोकप्रियता मिली। माना जा रहा है कि इस फिल्म से उनकी छवि पर असर पड़ सकता है।

READ MORE: जल्द ही सास बनने वाली है प्रियंका गांधी, बेटे रेहान ने की सगाई; जाने कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहु…

फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष से प्रेरित है। सलमान खान इसमें कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

READ MORE: अर्जुन से हार के बाद बौखलाए मैग्नस, फिर मारा टेबल पर हाथ; वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *