Aayudh

Categories

जल्द ही सास बनने वाली है प्रियंका गांधी, बेटे रेहान ने की सगाई; जाने कौन हैं वाड्रा परिवार की होने वाली बहु

Priyanka Gandhi Son Marriage

Highlight

  • प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने दिल्ली की फोटोग्राफर अवीवा बेग के साथ सगाई की।
  • दोनों की शादी की तारीख जल्द तय होगी।
  • रेहान वाड्रा ने सात साल के रिश्ते के बाद अवीवा बेग के साथ सगाई की।

Priyanka Gandhi Son Marriage: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। सूत्रों के अनुसार, रेहान ने अवीवा को हाल ही में प्रपोज किया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है।

शादी की तारीख

रेहान और अवीवा की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार आपसी सहमति और सुविधा अनुसार शादी का फैसला करेंगे।

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग पेशे से फोटोग्राफर हैं और दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित कला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया है। 2023 में उन्होंने ‘यू कैनॉट मिस दिस’ प्रदर्शनी में अपने काम को पेश किया। अवीवा फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी एटेलियर 11 की सह-संस्थापक भी हैं। बता दें कि 24 साल के रेहान विजुअल आर्टिस्ट हैं।

रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति

रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति लगभग 65.54 करोड़ रुपये है। वे हैंडीक्राफ्ट और कस्टम ज्वेलरी व्यवसाय के साथ रियल एस्टेट में भी सक्रिय हैं। उनके पास महंगी कारें और बाइक्स भी हैं।

READ MORE: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से सैकड़ों बीमार, अस्पताल में भर्ती  इंदौर में दूषित पानी से 35 से ज्यादा लोग बीमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *