Aayudh

Categories

Jitu Patwari: PCC चीफ जीतू पटवारी का छलका दर्द; कहा – मैं खुद वनवास भोग रहा…

Jitu Patwari

Highlights

  • PCC चीफ जीतू पटवारी बोले – “मैं खुद वनवास भोग रहा हूं”, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • भाजपा का पलटवार शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा  सत्ता से दूर रहना कांग्रेस को वनवास लगता है।
  • बयान से गरमाई सियासत, कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज।

Jitu Patwari: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक बयान प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट में पुराने मामले की पेशी के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने कहा, “मैं तो खुद वनवास भोग रहा हूं।” उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंदौर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने यह बात कही। हालांकि उन्होंने बयान का विस्तार से कोई संदर्भ नहीं दिया, लेकिन इसे कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा ने कसा तंज

जीतू पटवारी के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर होते ही खुद को वनवास में मानने लगते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस को जनता के बीच जाना पड़ता है, तो उसे वही वनवास लगता है।

READ MORE: कड़ाके की ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड; 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

वरिष्ठ नेताओं को लेकर आरोप

सुमित मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि जीतू पटवारी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को ही राजनीतिक रूप से किनारे कर दिया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूदा नेतृत्व से नाराज होकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह की पोस्ट भी चर्चा में

इस सियासी बयानबाजी के बीच दिग्विजय सिंह की एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने RSS और भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ की थी। इसे लेकर भी राजनीतिक हलकों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

देखिए वायरल वीडियो

READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *