Highlight
- एक हफ्ते में महंगी हुई कीमती धातुएं, चांदी में सबसे बड़ी तेजी
- ₹6,177 महंगा, जानिए दाम बढ़ने की वजह और आगे का अनुमान।
- चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक हफ्ते में ₹27,771 की छलांग
Gold – Silver Price Today: देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में चांदी और सोना दोनों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 19 दिसंबर को चांदी का भाव ₹2,00,336 प्रति किलो था, जो 26 दिसंबर तक बढ़कर ₹2,28,107 प्रति किलो हो गया। यानी एक हफ्ते में चांदी ₹27,771 महंगी हो गई।
ऑल टाइम हाई पर चांदी
इस हफ्ते चांदी ने लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई बनाया। शुक्रवार को अकेले एक दिन में चांदी ₹9,124 चढ़कर बंद हुई। दिल्ली बाजार में तो चांदी का भाव ₹2,36,350 प्रति किलो तक पहुंच गया।
READ MORE: एक बार संघ और भाजपा संगठन के मुरीद हुए राजा साहब; एक्स पर किया ऐसा पोस्ट…
सोने की कीमत भी बढ़ी
सोने में भी तेजी जारी रही। 19 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,31,779 थी। एक हफ्ते में ₹6,177 की बढ़त के साथ 26 दिसंबर को यह ₹1,37,956 पर पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
इस साल कितनी बढ़त?
इस साल सोने की कीमत में करीब 81% की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं चांदी ने निवेशकों को और ज्यादा फायदा दिया है। 2024 के अंत में ₹86,017 प्रति किलो रही चांदी अब ₹2,28,107 हो गई है, यानी करीब 165% की तेजी।
चांदी क्यों हो रही महंगी?
चांदी की कीमत बढ़ने की बड़ी वजह इंडस्ट्रियल डिमांड है। ईवी, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सॉलिड-स्टेट बैटरी जैसे सेक्टर में चांदी का इस्तेमाल बढ़ा है। साथ ही उत्पादन सीमित है और वैश्विक मांग ज्यादा है।
READ MORE: कांग्रेस शुरू करेगी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’, मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC बैठक के बाद किया ऐलान