Aayudh

Categories

Satna ISBT: सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा; अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा सतना ISBT

Satna ISBT

Highlight

  • सतना के नवनिर्मित ISBT का नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा।
  • वर्ष 2026 तक बरगी नहर से नर्मदा नदी का पानी सतना वासियों को मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री ने 652 करोड़ रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

Satna ISBT: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 27 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर सतना पहुंचे। दोपहर 12.30 बजे उनका विशेष विमान सतना एयरपोर्ट पर उतरा। उनके साथ नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।

ISBT का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतना के नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा और विकास का प्रतीक रहा है।

बरगी नहर से मिलेगा नर्मदा का पानी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 तक बरगी नहर के माध्यम से नर्मदा नदी का पानी सतना वासियों तक पहुंचेगा। इससे शहर की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और किसानों को भी लाभ मिलेगा।

READ MORE: मध्यप्रदेश सरकार गौ हत्या और तस्करी के मामले में सख्त; पशुपालन मंत्री बोले –  दोषियों को होगी 7 साल की सजा

हवाई पट्टी को 1800 मीटर करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सतना की हवाई पट्टी को दोबारा 1800 मीटर लंबा करने के निर्देश कलेक्टर को दिए, जिससे भविष्य में हवाई सुविधाएं और बेहतर हो सकें।

स्टेडियम और ISBT का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 31 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बने नए ISBT और 8 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बने धवारी क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम से युवाओं को खेल के नए अवसर मिलेंगे।

मेडिकल कॉलेज में नया अस्पताल

Satna ISBT

मुख्यमंत्री ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में 383 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 650 बिस्तर के नए अस्पताल भवन का भूमिपूजन किया। इससे जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी।

READ MORE: कांग्रेस शुरू करेगी ‘मनरेगा बचाओ अभियान’, मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC बैठक के बाद किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *