Mukesh Nayak Resigns: मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक विवाद सामने आया है। प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस्तीफा दे दिया है, जो पार्टी के टेलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर बढ़ते विवाद का परिणाम माना जा रहा है।

नायक की बनाई 13 सदस्यीय टेलेंट हंट कमेटी को प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया था, जिससे पार्टी में आपसी खींचतान और नियमों के पालन को लेकर असहमति उजागर हुई है। वहीं, कांग्रेस संगठन प्रदेश स्तर पर ‘गांव चलो–बूथ चलो’ अभियान की तैयारी कर रही है, लेकिन इस्तीफे ने पार्टी में सामंजस्य बनाए रखने की चुनौती को और बढ़ा दिया है।
READ MORE: टिंबर मार्केट में भीषण आग; 22 फायर वाहनों ने 5 घंटे की शक्कत के बाद बुझी आग