Aayudh

Categories

James Concert Violence: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो

James Concert Violence

Highlights

  • बांग्लादेश के फरीदपुर में गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर भीड़ ने पत्थरबाजी की, शो रद्द।
  • हमले में 15–20 छात्र घायल, जबरन घुसने की कोशिश से बिगड़े हालात।
  • तस्लीमा नसरीन ने घटना की निंदा करते हुए संस्कृति पर हमलों को बताया चिंताजनक।

James Concert Violence: बांग्लादेश के मशहूर गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर शुक्रवार रात हमला हो गया। यह कार्यक्रम फरीदपुर जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जाना था। रात करीब 9 बजे शुरू होने वाले इस कॉन्सर्ट से पहले ही हालात बिगड़ गए और आखिरकार शो रद्द करना पड़ा।

आयोजकों ने जताई चिंता

आयोजन समिति के अनुसार, कुछ बाहरी लोग बिना अनुमति कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो भीड़ ने ईट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमलावर मंच पर कब्जा करने की भी कोशिश कर रहे थे। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने विरोध किया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

15 से 20 छात्र घायल

हमले में फरीदपुर जिला स्कूल के 15 से 20 छात्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रात करीब 10 बजे कॉन्सर्ट रद्द करने की घोषणा की गई।

आयोजन समिति के सदस्य राजिबुल हसन खान ने कहा कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी थी, लेकिन हमला क्यों हुआ और इसके पीछे कौन था, यह अब तक साफ नहीं है।

READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोंन सिस्टम 

कौन हैं गायक जेम्स

फारुक महफूज अनम, जिन्हें जेम्स के नाम से जाना जाता है, बांग्लादेश के सबसे लोकप्रिय रॉक सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों ‘गैंगस्टर’ का भीगी भीगी और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का अलविदा जैसे मशहूर गाने भी गाए हैं।

READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *