Highlights
- उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी।
- पीड़िता की मां और महिला एक्टिविस्टों ने हाईकोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
- सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी जाएगी, न्याय की मांग जारी।
Kuldeep Sengar Bail: उन्नाव रेप केस में अपराधी पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया और फैसले पर रोक लगाने की मांग की।
पीड़िता की मां का छलका दर्द
पीड़िता की मां ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से उनका भरोसा टूट गया है। उन्होंने साफ कहा कि वे इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। उनका कहना है कि सेंगर को किसी भी हालत में राहत नहीं मिलनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका
सेंगर की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली तीसरे पक्ष की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मेंशन की जाएगी। याचिका में कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को उम्रकैद की सजा दी थी और हाईकोर्ट ने गंभीर तथ्यों पर ध्यान नहीं दिया।
महिला संगठनों का जोरदार प्रदर्शन
जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में हाईकोर्ट गेट नंबर 5 पर प्रदर्शन हुआ। महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा कि जिस जगह से अन्याय हुआ, वहीं से न्याय की मांग की जाएगी। उन्होंने जल्द सुनवाई की अपील की।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह देशभर की महिलाओं के भरोसे को कमजोर करता है और गलत संदेश देता है। दिल्ली मेट्रो में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर विरोध जताया और सोशल मीडिया पर पीड़िता के समर्थन की अपील की।
पीड़ित परिवार और एक्टिविस्टों का कहना है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोंन सिस्टम