Dharmendra Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज घर पर चल रहा था। खबरों के मुताबिक, धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका निधन हो जाने से बॉलीवुड और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
#WATCH | Maharashtra: Actors Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan arrive at Vile Parle Crematorium in Mumbai. An official statement on veteran actor Dharmendra's health is awaited. pic.twitter.com/JIXuoWvq5L
— ANI (@ANI) November 24, 2025
#WATCH | Maharashtra: Celebrities have started arriving at the residence of veteran actor Dharmendra in Mumbai. An official statement on his health is awaited. pic.twitter.com/uJPe4Koi1t
— ANI (@ANI) November 24, 2025
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 10 नवंबर के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उस वक्त उनके परिवार के सदस्य जैसे हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल, राजवीर देओल और अभय देओल अस्पताल पहुंचे थे।
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। बॉलीवुड में अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर हुए। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय, अभिनय की कला और स्टाइल से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।
उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर एंबुलेंस पहुंची, और सुरक्षा बढ़ा दी गई। विले पार्ले श्मशान घाट पर भी कड़ी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है।