Aayudh

Categories

ग्वालियर एनकाउंटर: भाजपा नेता पर हमला करने वाला कुख्यात गिरफ्तार, 12 गंभीर मामलों में था वांछित

ग्वालियर एनकाउंटर

ग्वालियर एनकाउंटर: ग्वालियर में सोमवार तड़के एक शॉर्ट एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर कपिल यादव घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कपिल यादव पर भाजपा नेता पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह एनकाउंटर करीब 10 मिनट तक दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हुआ।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल यादव और उसका साथी अमन यादव मेला ग्राउंड के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर अमन को पकड़ लिया, लेकिन कपिल वहां से भाग निकला। दो घंटे की तलाश के बाद मोहनपुर के एक ईंट भट्ठे के पास पुलिस और कपिल का सामना हुआ। कपिल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और कपिल के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

कपिल यादव पर मुरार और बिजोली थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध वसूली सहित 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। तीन दिन पहले उसने भाजपा नेता पूरन सिंह की जमीन पर जबरन कब्जा करने के दौरान उनके और उनके भाई पर हमला किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

भाजपा नेता पूरन सिंह ने कहा, कपिल यादव के एनकाउंटर में घायल होने की खबर से मुझे राहत मिली है। पुलिस ने सही कार्रवाई की है।

READ MORE: दिल्ली में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन में नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *