Aayudh

Categories

Delhi Protest: दिल्ली में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन में नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी

Delhi Protest

Delhi Protest: दिल्ली में रविवार को वायु प्रदूषण के खिलाफ हुए प्रदर्शन में एक नया विवाद सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर लहराए और उसके समर्थन में नारे लगाए।

हिड़मा को जल, जंगल, और जमीन का रक्षक बताते हुए उसकी तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी मिर्च स्प्रे से घायल हो गए।

18 नवंबर को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश के एलूरी सीताराम राजू जिले में मुठभेड़ में हिड़मा को मार गिराया था। वह 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था और बस्तर में दो दशकों से सक्रिय था। हिड़मा की मौत के बाद दिल्ली में उसके समर्थन में नारे लगाए गए, जो बहुत से लोगों के लिए हैरान करने वाला था।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे एक राजनीतिक एजेंडा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये प्रदर्शनकारी नहीं बल्कि एक्टिविस्ट हैं, जो दिल्ली में प्रदूषण पर हंगामा करने का बहाना बना रहे हैं। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

READ MORE: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, शपथ के बाद माता-पिता के छुए पैर, पूर्व CJI गवई से गले मिले; कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *