Bengaluru Rapido Case: बेंगलुरु में रैपिडो बाइक टैक्सी राइडर द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर पूरी घटना बताई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पीड़िता के अनुसार, यह घटना 6 नवंबर की दोपहर करीब 4 बजे हुई जब वह चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौट रही थी। राइड के दौरान रैपिडो कैप्टन ने पहले उसके पैर छूने की कोशिश की। युवती ने विरोध करते हुए कहा “भैया, क्या कर रहे हो, मत करो।” इसके बावजूद राइडर ने अपनी हरकत दोहराई।
युवती ने बताया कि वह अनजान रास्ते पर थी, इसलिए तुरंत बाइक रुकवाने की स्थिति में नहीं थी। जब वह मंजिल पर पहुंची, तो एक अंजान शख्स ने उसकी मदद की और राइडर का सामना किया। हालांकि, माफी मांगने के बाद राइडर ने जाते-जाते युवती की ओर गंदा इशारा किया।
इस घटना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवती की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रैपिडो कंपनी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने वादा किया है कि मामले की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE: भारत ने जीती टी-20 सीरीज, पांचवां मैच बारिश के कारण रद्द