Aayudh

Categories

IND VS AUS: भारत ने जीती टी-20 सीरीज, पांचवां मैच बारिश के कारण रद्द

IND VS AUS

IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। पांच मैचों की इस सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण यह मैच बेनतीजा रहा। इससे पहले पहला मैच भी बारिश की भेंट चढ़ चुका था।

पांचवें टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 29 और अभिषेक शर्मा 23 रन पर नाबाद थे। इसके बाद मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। करीब दो घंटे इंतजार के बाद मैच रद्द कर दिया गया।

इससे पहले भारत ने सीरीज का तीसरा और चौथा मैच जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त बना ली थी, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। इस जीत के साथ भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

इस मैच में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में अपने 1000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए, जो किसी भी फुल-मेम्बर टीम के बल्लेबाज के लिए सबसे तेज है। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

READ MORE: सोने के दाम में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *