Aayudh

Categories

Katrina Kaif: कटरीना और विक्की के घर गूंजी किलकारी! शादी के 4 साल बाद बेटे का जन्म, कपल ने शेयर की खुशखबरी

Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के चार साल बाद कपल माता-पिता बन गया है। शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को कटरीना ने बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी खुद विक्की और कटरीना ने सोशल मीडिया पर दी।

कटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” पोस्ट के साथ कपल ने एक प्यारा सा कार्ड शेयर किया, जिसमें लिखा था ‘बेबी बॉय’।

कटरीना ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में विक्की के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा था कि वे अपने जीवन का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।

विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। यह शादी बेहद निजी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

कटरीना और विक्की बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं, और अब उनके फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

READ MORE: दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *