Aayudh

Categories

बिहार चुनाव में गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह बोले – राहुल सेना में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाना चाहते

राजनाथ सिंह

बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सियासत तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जमुई में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सेना में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, “राहुल जी को क्या हो गया है? हमारी सेना किसी भी धर्म, जाति या आरक्षण से ऊपर है। सैनिकों का सिर्फ एक धर्म होता है – सैन्य धर्म।” उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि सेना को राजनीति में न घसीटें।

रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “अब उनके पास कोई चारा नहीं बचा, इसलिए तालाब में मछली पकड़ने चले गए।” उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता और बिहार में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस शासन में सीमावर्ती इलाकों की उपेक्षा की गई, जबकि आज भारत किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

READ MORE: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची, पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *