Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बयान पर माफी मांगी है। हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट में गोविंदा के पारिवारिक पंडित मुकेश शुक्ला के बारे में कहा था कि वे पूजा करवाने के लिए दो लाख रुपये लेते हैं। इस बयान के बाद गोविंदा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी और पंडित मुकेश शुक्ला को “योग्य और गुणी व्यक्ति” बताया।
वीडियो में गोविंदा ने कहा, “मेरी धर्मपत्नी ने आपके विषय में जो अपशब्द कहे, उसके लिए मैं दिल से क्षमाप्रार्थी हूं। आप और आपका परिवार हमेशा हमारे साथ रहे हैं और हम आपका आदर करते हैं।” उन्होंने पत्नी के बयान को गलत बताते हुए उसका खंडन किया।
दरअसल, पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने कहा था कि “गोविंदा पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। हमारे घर में भी एक पंडित हैं जो 2 लाख रुपये लेते हैं। मैं कहती हूं खुद पूजा करो, भगवान वही सुनते हैं।”
अब सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा में है। कई यूजर्स जहां गोविंदा की विनम्रता की सराहना कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग सुनीता के समर्थन में दिखे और कहा कि उन्होंने सच कहा है।
READ MORE: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब: ‘हरियाणा में वोट हेरफेर का दावा बेबुनियाद’