Zohran Mamdani: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम नेता बन गए हैं।
#WATCH | Newly-elected Mayor of New York City, Zohran Mamdani says, "Standing before you, I think of the words of Jawaharlal Nehru. A moment comes but rarely in history when we step out from the old to the new, when an age ends and when the soul of a nation long suppressed finds… pic.twitter.com/42Vef68kgj
— ANI (@ANI) November 5, 2025
जीत के बाद ममदानी ने भावुक भाषण देते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। उन्होंने नेहरू के आज़ादी के वक्त दिए गए मशहूर भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ का जिक्र करते हुए कहा, “आज रात हम पुराने से नए युग में कदम रख रहे हैं।” उनकी यह बात सुनते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ममदानी ने आगे कहा कि न्यूयॉर्क प्रवासियों द्वारा बनाया गया शहर है, और अब यह शहर एक प्रवासी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। उन्होंने अपने अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी सीधी चुनौती दी। ममदानी ने कहा,“ट्रंप को हराने का सबसे अच्छा तरीका है उन हालातों को खत्म करना, जिन्होंने उन्हें सत्ता दी।”
अपने भाषण के अंत में उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “डोनाल्ड ट्रंप, मुझे पता है आप देख रहे हैं – वॉल्यूम बढ़ा दो।” उनकी यह लाइन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
READ MORE: बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर; जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह बीजेपी में शामिल