Aayudh

Categories

Bilaspur Train Accident Update: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा में 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, गेवरा मेमू मालगाड़ी से टकराई

Bilaspur Train Accident Update

Bilaspur Train Accident Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा मेमू ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हो गई, जिससे 11 यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा गतोरा स्टेशन के पास हुआ, जब मेमू ट्रेन बिलासपुर की ओर जा रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू ट्रेन का पहला डिब्बा पूरी तरह टूट गया। कई यात्री बोगी में फंस गए, जिन्हें गैस कटर से निकालना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने अचानक तेज ब्रेक की आवाज सुनी और फिर जोरदार धमाका हुआ। कुछ लोग खिड़की से कूदकर अपनी जान बचा पाए।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 5 लाख रुपये तक मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में ऑटो सिग्नल फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद करीब 11 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा हो चुका है।

READ MORE: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में  भारतवंशी जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *