New York Mayor Zohran Mamdani: अमेरिका के न्यूयॉर्क में इतिहास रच गया है। भारतवंशी जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव में शानदार जीत हासिल कर ली है। वे न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मूल के मुस्लिम मेयर बने हैं। इस जीत के साथ उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है।
ममदानी को 50% से अधिक वोट मिले। चुनाव से पहले ही सर्वेक्षणों में उनकी बढ़त दिखाई दे रही थी। ट्रंप लगातार ममदानी के खिलाफ बयान देते रहे और यहां तक कह दिया था कि अगर ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग रोक दी जाएगी।
34 वर्षीय ममदानी मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर और लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं। राजनीति में आने से पहले वे रैपर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान शहर में बढ़ती महंगाई, सस्ते घरों की कमी और परिवहन सुधार को मुद्दा बनाया।
ममदानी की यह जीत न्यूयॉर्क की राजनीति में नई सोच और युवा नेतृत्व का प्रतीक मानी जा रही है। अब सबकी नजर ट्रंप की अगली प्रतिक्रिया पर है।
READ MORE: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा; कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए श्रद्धालु, 6 की मौत