Aayudh

Categories

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे में 7 की मौत, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

Bilaspur Train Accident

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार (4 नवंबर 2025) को एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन और एक मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार का माहौल बन गया।

रेलवे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

रेल प्रशासन ने कहा कि हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर की जाएगी। साथ ही यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि उन्हें जरूरी जानकारी दी जा सके। फिलहाल रेल मार्ग पर ट्रेन संचालन रोका गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

READ MORE: बिहार चुनाव: अमित शाह बोले – ये चुनाव विधायक चुनने का नहीं, बिहार का भविष्य तय करने का है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *