Aayudh

Categories

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत; एकादशी पर गिरी रेलिंग से मचा हड़कंप

वेंकटेश्वर मंदिर

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के मौके पर मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दबाव से मंदिर परिसर की रेलिंग गिर गई, जिससे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज देने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसे ‘उत्तरा तिरुपति’ कहा जाता है। एकादशी और कार्तिक मास जैसे विशेष अवसरों पर यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। प्रशासन ने घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है।

READ MORE: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *