Aayudh

Categories

PM Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

PM Modi Chhattisgarh Visit

PM Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ ने आज अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे और नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि “आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है।” उन्होंने कहा कि राज्य का विकास ही देश के विकास का रास्ता है और भारत अब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नए विधानसभा भवन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भवन न केवल आधुनिक भारत की सोच को दर्शाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। हरित भवन अवधारणा पर आधारित यह परिसर पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा और इसमें वर्षा जल संचयन की अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने बताया कि भारत हमेशा विश्व शांति और मानवता के लिए खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था देश में आध्यात्मिक शक्ति का संचार कर रही है। प्रधानमंत्री ने साईं हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात की और एक बच्चे को गले लगाया, जिनकी हार्ट सर्जरी हुई थी।

पीएम मोदी ने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक विनोद कुमार शुक्ल से भी मुलाकात की। उन्होंने देश के तीनों राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की संस्कृति का मूल भाव ही “विश्व कल्याण और सद्भावना” है।

READ MORE: RSS पर खरगे के बयान से भड़की BJP: धर्मेंद्र प्रधान बोले – कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *