कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आरएसएस पर लगाए गए आरोपों के बाद बीजेपी ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आपातकाल से लेकर आज तक कांग्रेस की दमनकारी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए सरदार पटेल के नाम का इस्तेमाल कर रही है और आरएसएस जैसे राष्ट्रसेवी संगठन पर झूठ फैला रही है।
प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पहले भी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन संघ ने मां भारती की सेवा में 100 साल पूरे किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया।
बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी कहा कि खरगे का बयान कांग्रेस की घबराहट दिखाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छठ पूजा पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। वहीं, पार्टी नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल आरएसएस का सम्मान करते थे और किसी भी कीमत पर संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।
READ MORE: Dharmendra Health Update; सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में भर्ती, अब हालत स्थिर