Aayudh

Categories

गरीब रथ एक्सप्रेस में आग का तांडव, तीन एसी कोच जलकर खाक, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गरीब रथ एक्सप्रेस में आग

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) के एक कोच में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन अंबाला से आगे सरहिंद के पास पहुंची ही थी कि यात्रियों ने एसी कोच से धुआं उठते देखा और तुरंत जानकारी दी।  

चालक की सूझबूझ और रेलवे कर्मियों की तत्परता से ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि एक महिला यात्री हल्की झुलस गई जिसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है।  

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। तीन एसी कोच आग की चपेट में आए, जिनमें से एक कोच (G19, 223125/C) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रभावित डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ट्रेन को जल्द अपने गंतव्य सहरसा की ओर रवाना किया जाएगा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।  

READ MORE: दीवाली-छठ पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी: आसमान छू रहे हवाई किराए, होटल बुकिंग में 25% उछाल, IRCTC भी डाउन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *