Aayudh

Categories

Gujarat Cabinet: गुजरात में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण, रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा बनी मंत्री, 19 नए चेहरे शामिल

Gujarat Cabinet

Gujarat Cabinet: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। शुक्रवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 26 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया भी शामिल हैं।

नई कैबिनेट में 3 महिलाएं, 8 पटेल समाज के मंत्री, 8 ओबीसी, 3 एससी और 4 एसटी वर्ग के नेता हैं। इस बार 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

माना जा रहा है कि यह फेरबदल 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा युवा और नए सामाजिक समीकरणों पर फोकस करना चाहती है।

नई कैबिनेट में ऋषिकेश पटेल, हर्ष संघवी, अर्जुन मोढवाडिया, रीवाबा जडेजा, दर्शना वाघेला, जयेश राडाडिया, अल्पेश ठाकोर सहित कुल 26 मंत्री शामिल हैं।


भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से मुलाकात कर नई मंत्रिपरिषद के गठन की अनुमति ली। पार्टी का कहना है कि यह नई टीम गुजरात के विकास को और गति देगी।

READ MORE: दुर्गापुर केस में नया खुलासा; पीड़िता का एक आरोपी से था रिश्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *