Taliban Pakistan War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान भारत के इशारे पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है। उनका दावा है कि तालिबान के हाल के कई फैसलों के पीछे भारत का हाथ है और अफगान सरकार नई दिल्ली से निर्देश ले रही है।
ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि अफगान विदेश मंत्री का हालिया भारत दौरा भी संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अफगानिस्तान में शांति चाहता है, लेकिन कुछ ताकतें दोनों देशों के रिश्तों को खराब कर रही हैं।
इस बीच, पाकिस्तान और तालिबान के बीच 48 घंटे की अस्थायी शांति संधि लागू की गई है। सीमा पर बढ़ती झड़पों के चलते यह फैसला लिया गया। पाकिस्तान ने तालिबान पर TTP और अन्य आतंकी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगाया है।
ख्वाजा आसिफ का यह बयान तब आया है जब अफगान सीमा पर पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है और तालिबान से उसके रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भारत की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
READ MORE: भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे पर दिया जवाब