Aayudh

Categories

Pakistan Afghanistan: पैंट छोड़ भागे पाक सैनिक, तालिबान ने बंदूक पर वर्दी टांगकर मनाया जश्न

Pakistan Afghanistan

Pakistan Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में तालिबान लड़ाकों ने दावा किया कि पाकिस्तानी सैनिक डूरंड लाइन के पास चौकियां छोड़कर भाग गए। उन्होंने सैनिकों के हथियार और यूनिफॉर्म जब्त कर ली।

सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में तालिबान लड़ाके पाक सैनिकों की पैंट को बंदूक पर टांगकर बीच चौराहे पर जश्न मनाते नजर आए। इसे तालिबान ने अपनी जीत का प्रतीक बताया।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने पहले काबुल और कंधार में हवाई हमला किया, जिसमें 15 अफगान नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। इसके जवाब में तालिबान ने सीमा पर हमले तेज किए और कई पाक चौकियों पर कब्जा कर लिया।

इस संघर्ष में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, बुधवार को दोनों देशों के बीच 48 घंटे का सीजफायर लागू हुआ है।

डूरंड लाइन को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद है, और यह हालिया हिंसा उसी का नतीजा है।

READ MORE: ट्रंप का दावा – मोदी ने दिया वादा, भारत अब रूस से नहीं खरीदेगा तेल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *