IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। टीम के कई खिलाड़ी बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे स्टार प्लेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। एयरपोर्ट पर रोहित और विराट को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी थी।
टीम इंडिया दो बैच में ऑस्ट्रेलिया जा रही है। पहला बैच बुधवार सुबह रवाना हुआ, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, नीतीश रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे। बाकी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ शाम को रवाना होंगे।
इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा। इस सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज टीम में मौजूद रहेंगे।
Rohit Sharma and Virat Kohli way to Australia for the upcoming Australia ODI series.
— CricVipez (@CricVipezAP) October 15, 2025
A new Era loading under Captain Shubham Gill and Coach Gambhir pic.twitter.com/kvCONly013
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि शायद यह मौका आखिरी होगा जब फैंस रोहित और कोहली को ऑस्ट्रेलिया में खेलते देख सकेंगे।
READ MORE: महाभारत में ‘कर्ण’ का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित