Pankaj Dheer: मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार, 15 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया। वे 68 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। पंकज धीर को बी.आर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में ‘कर्ण’ का किरदार निभाने के लिए घर-घर में पहचान मिली थी।
पंकज धीर ने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग और बढ़ो बहू जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। साथ ही उन्होंने सड़क, सोल्जर, बादशाह और आशिक आवारा जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं।
उनके निधन की जानकारी उनके दोस्त और महाभारत में ‘अर्जुन’ का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने दी। उन्होंने कहा कि पंकज एक बहुत अच्छे इंसान और सच्चे दोस्त थे।
पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी एक अभिनेता हैं और उन्होंने अभिनेत्री कृतिका सेंगर से शादी की है।
पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
READ MORE: बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज, फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप