Aayudh

Categories

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दायर की याचिका

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी फोटो, नाम और आवाज के गलत इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग उनकी नकली तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान हो रहा है।

ऋतिक ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की जाए और बिना इजाजत उनके नाम, तस्वीर या आवाज का इस्तेमाल करने वालों पर रोक लगे। इस मामले की सुनवाई आज जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा करेंगे।

इससे पहले सुनील शेट्टी, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और कुमार सानू भी इसी तरह की याचिकाएं कोर्ट में दाखिल कर चुके हैं। सभी ने एआई और डीपफेक तकनीक से हो रहे नुकसान को लेकर चिंता जताई है।

पर्सनैलिटी राइट्स का मतलब होता है कि कोई भी व्यक्ति अपने नाम, चेहरे, आवाज आदि का उपयोग बिना इजाजत किसी और को करने से रोक सकता है। कोर्ट में याचिका दायर कर इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की जा सकती है।

READ MORE: बिहार चुनाव के लिए जेडीयू ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, कई दिग्गजों को मिला टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *