JDU Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जेडीयू ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 57 नाम शामिल हैं। मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह, फुलवारी से पूर्व मंत्री श्याम रजक, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे जैसे नामों को टिकट मिला है। पार्टी ने 10 अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है।
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। नीतीश 16 अक्टूबर से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।
Janata Dal United (JDU) releases the first list of candidates for the Bihar Assembly Elections. pic.twitter.com/Zb2G7PZvv0
— ANI (@ANI) October 15, 2025
झा ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इस बार 2010 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अब तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं कर पाए हैं और जनता भी अब पीछे नहीं देखना चाहती।
जेडीयू इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 2020 में उसने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 43 सीटें जीती थी।