Aayudh

Categories

Indore News: रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 75 लाख कैश और सोना बरामद

Indore News

Indore News: मध्य प्रदेश के रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को इंदौर और ग्वालियर में उनके 8 ठिकानों पर छापे मारे गए।

इंदौर के कैलाश कुंज और बिजनेस स्काई पार्क समेत अन्य जगहों पर सर्चिंग जारी है, वहीं ग्वालियर के इंद्रमणि नगर में भी लोकायुक्त की टीम पहुंची।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अब तक की जांच में 75 लाख नकद, 1.5 किलो सोना, महंगी गाड़ियां, कीमती परफ्यूम और एक रिवॉल्वर बरामद की गई है।

धर्मेंद्र भदौरिया 1987 में भर्ती हुए थे और अगस्त 2025 में रिटायर हो गए। उनकी कुल वैध आय करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है, लेकिन बरामद संपत्ति इससे कहीं ज्यादा है।

जांच में यह भी पता चला है कि उनके बेटे सूर्यांश और बेटी ने फिल्मों में निवेश किया है।

गौरतलब है कि 2020 में शराब ठेकों की नीलामी में लापरवाही के चलते भदौरिया को निलंबित भी किया गया था। फिलहाल इस मामले में लोकायुक्त की जांच जारी है।

READ MORE: बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज, फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *