Aayudh

Categories

Tanya Mittal: बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज, फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

Tanya Mittal

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने तान्या के खिलाफ ग्वालियर के संभागीय आयुक्त कार्यालय और एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है।

फैजान का आरोप है कि तान्या मित्तल सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए लगातार झूठे बयान देकर ग्वालियर की छवि खराब कर रही हैं और लोगों से पैसे लेकर धोखा भी कर चुकी हैं।

तान्या ने बिग बॉस में खुद को बहुत अमीर बताया था। उन्होंने कहा था कि उनका घर फाइव स्टार होटल से भी महंगा है, उनके पास कई लग्जरी कारें हैं और वे बकलावा खाने दुबई उड़कर जाती हैं।

फैजान ने तान्या पर उनके कथित बॉयफ्रेंड बलराज को झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवाने का भी आरोप लगाया है।

फैजान अंसारी पहले भी कई हस्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, जिनमें पूनम पांडे, उर्फी जावेद और एल्विश यादव जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने तान्या पर FIR और गिरफ्तारी की मांग की है।

READ MORE: जैसलमेर बस हादसे में 20 की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *