Aayudh

Categories

ASI Sandeep: हरियाणा में ADGP सुसाइड के बाद अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में किए चौकाने वाले खुलासे

ASI Sandeep

ASI Sandeep: हरियाणा पुलिस में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहतक में साइबर सैल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लाढ़ौत-धामड़ रोड पर एक मकान में मिला। मौके से पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है।

संदीप ने सुसाइड नोट में दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि पूरण कुमार भ्रष्ट अधिकारी थे और गिरफ्तारी के डर से उन्होंने खुदकुशी की। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पूरण कुमार जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को गुमराह कर रहे थे।

संदीप ने लिखा कि वह “सच्चाई सामने लाने के लिए अपनी जान दे रहा है” और पूरण कुमार के परिवार पर कार्रवाई की मांग की।

एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

RAED MORE: तालिबान मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर, बोले– “मेरा सिर शर्म से झुक गया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *