Aayudh

Categories

BJP Candidate List: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नंद किशोर यादव का टिकट कटा

BJP Candidate List

BJP Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस लिस्ट में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने पटना साहिब से सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

लंबे समय से विधायक रहे नंद किशोर यादव ने कहा कि वे पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।”

इस सूची में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की घर वापसी हुई है और उन्हें सीतामढ़ी से टिकट दिया गया है। औराई से रामसूरत राय और रीगा से मोतीलाल प्रसाद का टिकट काटा गया है।

बीजेपी की इस लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। प्रमुख नामों में सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह और विजय सिन्हा शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है।

READ MORE: राहुल गांधी बोले – दलितों को दबाना बंद करें, परिवार को मिले न्याय; पीएम और सीएम से वादे पूरे करने की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *