Aayudh

Categories

ADGP Suicide Case: राहुल गांधी बोले – दलितों को दबाना बंद करें, परिवार को मिले न्याय; सीएम से वादे पूरे करने की अपील की

ADGP Suicide Case

ADGP Suicide Case: हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को उनके परिवार से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने करीब 50 मिनट तक परिवार से बातचीत की और संवेदना जताई।

राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि देशभर के करोड़ों दलितों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा, “दलितों को संदेश जा रहा है कि चाहे आप कितने भी सफल या ताकतवर क्यों न हों, अगर आप दलित हैं तो आपको दबाया जा सकता है। ये बहुत गलत है।”

राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की कि परिवार से किए गए वादों को पूरा किया जाए और मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे।

पूरन कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जातिगत उत्पीड़न के कारण आत्महत्या करनी पड़ी। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इनकार किया है।

READ MORE: गाजा समिट में ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, शहबाज शरीफ से पूछा ये सवाल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *