Aayudh

Categories

Gaza Summit: गाजा समिट में ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, शहबाज शरीफ से पूछा ये सवाल?

Gaza Summit

Gaza Summit: मिस्र के शर्म-अल-शेख शहर में हुई गाजा पीस समिट के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर मेरा अच्छा दोस्त है, जिसने शानदार काम किया है।”

ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोनों देश अब अच्छे से साथ रह सकते हैं। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर मुस्कुराते हुए देख कर कही “राइट?” इस पर शरीफ ने सिर हिलाकर सहमति जताई।

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए दोनों देशों को 200% टैक्स लगाने की धमकी दी थी, जिससे 24 घंटे में मामला शांत हो गया।

शहबाज शरीफ ने भी ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग दोहराई। इस समिट में इजरायल-हमास युद्ध खत्म करने और शांति की पहल पर चर्चा हुई।

READ MORE: हरियाणा IPS सुसाइड केस: DGP छुट्टी पर, 7 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम; आज राहुल गांधी की करेंगे मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *