Vaibhav Suryavanshi: महज 14 साल की उम्र में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार सीनियर टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस तरह वे रणजी ट्रॉफी इतिहास में उपकप्तान बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। टीम की कप्तानी साकिबुल गनी करेंगे।
बिहार को 15 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और 25 अक्टूबर को मणिपुर से मुकाबला खेलना है। वैभव ने 12 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर लिया था और अब तक आईपीएल सहित कई अहम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ब्रिसबेन में 78 गेंदों में शतक ठोका और यूथ टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 5 वनडे में 355 रन बनाए थे।
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने टी20 इतिहास का सबसे युवा शतकवीर बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
READ MORE: नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, विवादित पोस्ट पर FIR बरकरार