Neha Singh Rathore: भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है। यह एफआईआर उनके विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज हुई थी, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले, प्रधानमंत्री मोदी, बिहार चुनाव और हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर टिप्पणी की थी।
नेहा पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और देश की एकता को खतरे में डालने वाला पोस्ट किया। हजरतगंज थाने में अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था।
नेहा की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी कि उन पर देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप गलत तरीके से लगाए गए हैं। उन्होंने मांग की थी कि कुछ धाराएं हटाई जाएं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे ये मुद्दे ट्रायल के दौरान उठाएं।
कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट भी एफआईआर रद्द करने से मना कर चुका है। कोर्ट ने कहा कि अभी हस्तक्षेप का समय नहीं है, नेहा को मुकदमे का सामना करना होगा।
READ MORE: भोपाल में रेलवे ब्रिज के पास धंसी सड़क, 100 फीट सड़क गायब; 20 फीट गहरा गड्ढा बना खतरा