Aayudh

Categories

Bhopal News: भोपाल में बड़ा हादसा टला, रेलवे ब्रिज के पास 100 फीट सड़क गायब; 20 फीट गहरा गड्ढा बना खतरा

Bhopal News

Bhopal News: भोपाल-विदिशा रोड (NH 46) पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिलखिरिया रेलवे ट्रैक के पास सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था। लेकिन हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई। इतने बड़े हादसे के बावजूद मौके पर सिर्फ एक पुलिसकर्मी ट्रैफिक संभालता दिखा और समय पर बैरिकेडिंग भी नहीं की गई।

यह सड़क एमपीआरडीसी के अंतर्गत आती है, जो इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर और सागर को जोड़ती है।

एनएचएआई ने साफ किया कि यह सड़क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती।

फिलहाल ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है और पुलिस बल तैनात है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें रिटेनिंग वॉल गिरती दिख रही है।

READ MORE: जन सुराज ने जारी की दूसरी उम्मीदवारों की सूची, 65 नामों का ऐलान; अभयकांत झा को भागलपुर से टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *